कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने आधिकारिक घोषणा की है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई 2026 को सुबह 10 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। पचीसे बैसाख (रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती) के अवसर पर होने वाले इस समारोह को बीजेपी ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प की शुरुआत के रूप में पेश कर रही हैमुख्यमंत्री
पद को लेकर जारी सस्पेंस के बीच शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी को हराने के बाद शुभेंदु का कद पार्टी में काफी बढ़ा है। हालांकि, मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर 8 मई को दोपहर 4 बजे होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगेगी, जिसमें अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे।
PA की हत्या के बाद बढ़ा तनाव और कयास:शपथ ग्रहण से ठीक पहले बुधवार रात शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही राज्य में कयासों का दौर और तेज़ हो गया है। शुभेंदु अधिकारी ने इसे एक “ठंडे दिमाग से की गई राजनीतिक हत्या” करार दिया है। इस घटना ने जहाँ एक ओर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर इसने शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में सहानुभूति और राजनीतिक माहौल को और भी चर्चा में ला दिया है।
इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Content Writer-Vijay
