{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
सच हिमाचल ब्यूरो: नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष मुलाकात के दौरान ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी TVS मोटर ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु की ओर से Senior Vice President प्रसाद कृष्णन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 2 करोड़ रुपये का चेक ‘आपदा राहत कोष’ के लिए सौंपा।
इस योगदान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने TVS मोटर प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट जगत का यह सहयोग प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे राज्य के पुनर्निर्माण और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होगा। उन्होंने समाज के अन्य वर्गों और उद्योगपतियों से भी इस कठिन समय में आगे आकर हिमाचल प्रदेश के पुनर्निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
Content Editor- Pushpa
