कुल्लू के पिर्दी में एक पटवारी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में हिमाचल प्रदेश पटवार एवं कानूनगो संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस घटना से कर्मचारियों में भारी रोष है और उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक फील्ड स्टाफ को पर्याप्त सुरक्षा और हमलावर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।इस हड़ताल के कारण कुल्लू सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजस्व संबंधी सभी कार्य पूरी तरह रुक गए हैं। स्थानीय इकाइयों ने तहसील मुख्यालयों पर धरने शुरू कर दिए हैं, जिससे आम जनता को प्रमाण पत्र और ज़मीनी रिकॉर्ड जैसे जरूरी कामों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी संगठन अब सरकार से सुरक्षा की पुख्ता गारंटी की मांग पर अड़े हुए हैं।
By Dhruv Sharma
