लोअर टुटू में किराये के कमरे से युवक का शव बरामद,
शिमला : राजधानी शिमला के लोअर टुटू क्षेत्र में एक किराये के कमरे से दिल्ली निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो अपने एक साथी के साथ कमरे में रह रहा था।
मृतक के साथ रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि दोनों रात को एक साथ सोए थे, लेकिन सुबह जब वह उठा तो उसका साथी नहीं उठा। उसके अनुसार मृतक की आंखों से पानी बह रहा था, जिसके बाद उसने इसकी सूचना दी।
पुलिस को मृत युवक के पास से एक पर्ची भी मिली है, जिस पर बुद्ध विहार फेज-वन, सुल्तानपुरी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली का पता लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से दिल्ली का निवासी था और शिमला के सुन्नी क्षेत्र में अपने ननिहाल में रह रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगाये मामला मंगलवार 30 दिसम्बर का है
