हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत पाहल का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र में कुल 16 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।मुख्य योजनाओं में नयासेर खड्ड पर नए पुल का निर्माण शामिल है, जिसकी लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है। वहीं न्योट से देवीधार तक सड़क निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में विभिन्न लिंक सड़कों का भी लोकार्पण किया गया। विधायक निधि से 5 लाख रुपये विभिन्न स्थानीय कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।मंत्री ने कहा कि यह सभी परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
By Neeraj Verma
