मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ‘हिमाचल प्रदेश मानव विकास प्रतिवेदन-2025’ जारी किया। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश का मानव विकास सूचकांक 0.78 है, जो राष्ट्रीय औसत 0.63 से अधिक है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल की साक्षरता दर 99.30%, औसत आयु 72 वर्ष और गरीबी दर 7% से नीचे पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में निवेश से प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
सुक्खू ने जलवायु परिवर्तन को गंभीर चुनौती बताते हुए सतत विकास पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने ई-वाहन नीति अपनाई है और राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी पर 50% उपदान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में यूएनडीपी प्रतिनिधि, मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
By Neeraj Verma
