शिमला में सीएम सुक्खू से न्यूजीलैंड के उच्च आयुक्त पैट्रिक जॉन राटा ने भेंट की। मुलाकात में सेब व नाशपाती की खेती में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि न्यूजीलैंड की उन्नत तकनीक व प्रबंधन विधियां अपनाने से उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार होगा व हिमाचल के उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी।
बैठक में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी व विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
By Neeraj Verma
