राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डलहौज़ी उपमंडल के बनीखेत में आपदा प्रभावित लोगों को खाद्य व राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील हो गया है और 2023 से आपदाओं की आवृत्ति बढ़ी है।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राहत कार्यों के लिए 1500 करोड़ रुपये देने का ज़िक्र करते हुए केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने प्रदेशवासियों के साहस और एकजुटता की सराहना की और आशा जताई कि 2–3 माह में व्यवस्थाएं सामान्य हो जाएंगी।
इस दौरान राज्यपाल ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
By Neeraj Verma
