▪️ हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी।
▪️ 1,000 टी-मेट्स के पद भरने का निर्णय।
▪️ 645 पटवारी पद ट्रेनी आधार पर भरे जाएंगे।
▪️ मेडिकल कॉलेजों में 400 स्टाफ नर्स पद जॉब ट्रेनी के रूप में भरे जाएंगे।
▪️ ग्राम पंचायतों में 300 जॉब ट्रेनियों की नियुक्ति।
▪️ 200 चिकित्सा अधिकारी जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त होंगे।
▪️ कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभागों में 38 सहायक प्रोफेसर पद सृजित।
▪️ राज्य सचिवालय में 25 स्टेनो-टाइपिस्ट पद सृजित।
▪️ परवाणु और धर्मपुर पुलिस थानों में आवश्यक पदों को भरने का निर्णय।
▪️ पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी व जलवायु परिवर्तन विभाग में 5 नए पद सृजित, साथ ही 1 कंप्यूटर ऑपरेटर और 1 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पद भरने की स्वीकृति।
▪️ लोकायुक्त कार्यालय में 2 जेओए (आईटी) पद सृजित।
▪️ 7 डिनोटिफाइड महाविद्यालयों के 45 शिक्षण और 61 गैर-शिक्षण कर्मचारी उच्च शिक्षा निदेशालय के सरप्लस पूल में स्थानांतरित।
▪️ 6 सितम्बर 2025 की उच्च ग्रेड वेतन अधिसूचना को वापस लेने का निर्णय।
By Neeraj Verma
