चंबा जिला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की, इस दौरान दोनों मंत्रियों ने हालात की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मंत्रियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत और बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क किया जाए।
By Neeraj Verma
