हिमाचल में मानसून की तबाही जारी है, शिमला और कुल्लू में सोमवार रात भारी बारिश से भारी नुक्सान हुआ है, किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान गाजियाबाद निवासी श्रद्धालु गौरव की पत्थर लगने से मौत हो गई जिसके चलते यात्रा 11 दिन पहले ही स्थगित कर दी गई है,
कुल्लू की लगघाटी में बादल फटने से 3 दुकानें और एक बाइक बह गई, सरवरी क्षेत्र में पैदल पुल टूटा, मंडी की चौहारघाटी में 6 फुटब्रिज और सैंकड़ों बीघा जमीन तेज बहाव में बह गई, राजधानी शिमला में राजभवन मार्ग पर भूस्खलन से 35-40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है,
प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 276 मौतें, 37 लापता और 336 घायल हुए हैं, नुक्सान का सरकारी अनुमान 2216 करोड़ पहुंच गया है, मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
(रिपोर्ट्स)
By Pankaj Sharma
