हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज दूसरे दिन विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जमकर तकरार देखने को मिली, विपक्ष ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और वॉकआउट कर दिया, विपक्ष का आरोप था कि मरीजों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा और सरकार ने इसे बंद कर दिया है,
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि हिमकेयर योजना बंद नहीं हुई है, बल्कि इसमें सुधार किए जा रहे हैं, अब तक सरकार इस योजना पर 550 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, निजी अस्पतालों में हो रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं और प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में दिल्ली एम्स जैसी अत्याधुनिक लैब्स स्थापित करने की दिशा में 75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं,
सीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है,
गौरतलब है कि यह मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितम्बर तक चलेगा, इस दौरान 12 बैठकें होंगी और आपदा राहत, बुनियादी ढांचे व रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Neeraj Verma
