ऊना: बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में स्कूटी पर सवार एक महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि स्कूटी चालक और 3 साल का बच्चा सुरक्षित बच गए, जानकारी के अनुसार पपडोली गांव की अनिता राज अपने भतीजे के साथ दवाई लेने सिविल अस्पताल बंगाणा जा रही थी कि अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी,
हादसे की पुष्टि एसएचओ रोहित चौधरी ने की है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Pankaj Sharma
