शिमला: सत्र की शुरुआत दिवंगत विधायक श्री गणेश दत्त भरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
इसके बाद भाजपा का काम रोको प्रस्ताव स्वीकार किया गया और आपदा पर चर्चा शुरू हुई।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों का सरकार से भरोसा उठ चुका है और अब लोग राहत राशि सीधे भाजपा की बनाई सहायता समितियों को देना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सराज में आपदा पीड़ितों के लिए भेजा गया राशन एक कांग्रेस नेता के घर पहुँच गया।
जयराम ठाकुर ने IPH विभाग के काम की सराहना की, लेकिन कहा कि लोक निर्माण विभाग और बेहतर कर सकता था, किंतु खुद कांग्रेस के 2 नेता उसमें अड़ंगे डाल रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए और सबको मिलकर आपदा से निपटने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अब तक हिमाचल को कोई विशेष राहत पैकेज नहीं दिया है।
शिमला विधानसभा | 18 अगस्त 2025
By Neeraj Verma
