प्रदेश में इस पूरे सप्ताह मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। 18 से 20 अगस्त तक गरज-चमक व अंधड़ के साथ भारी बारिश, 21 अगस्त को अंधड़ और 22 से 24 अगस्त तक फिर से भारी बारिश का अलर्ट है।
राज्य में हालात बिगड़ रहे हैं, 2 नेशनल हाईवे व 387 सड़कें बंद हैं। मंडी में 192, कुल्लू में 103, कांगड़ा में 26, सिरमौर में 29 और शिमला में 11 सड़कें अवरुद्ध हैं। मंडी का एनएच-21 और कुल्लू का एनएच-305 पूरी तरह बाधित है।
शिमला-मंडी रोड भी सतलुज नदी के कटाव से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाएं भी ठप पड़ी हैं।
अब तक मानसून सीजन में 268 लोगों की मौत, 37 लापता और 2540 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश को 2194 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Pankaj Sharma
