जिला सिरमौर के पच्छाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 31 वर्षीय पुष्प कुमार नामक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां जयमंती (51) की हत्या कर दी और जुर्म छिपाने के लिए शव को घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में दफना दिया। इतना ही नहीं, आरोपी वारदात के बाद मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने भी पहुंच गया।
पुलिस को जांच के दौरान मृतका की बेटी ने ही भाई पर शक जताया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी साजिश कबूल कर ली और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से शव बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। शव पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Neeraj Verma
