चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हड़सर-मणिमहेश मार्ग पर सुंदरासी के पास पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से पंजाब के दो श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर शाम रैस्क्यू टीमों ने दोनों शवों को भरमौर मुख्यालय पहुंचाया, अब परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार मृतकों में एक की पहचान सरवन सिंह निवासी जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों श्रद्धालु मणिमहेश झील में स्नान करने के बाद लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ।
अब तक मणिमहेश यात्रा 2025 में हादसों में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। हड़सर-मणिमहेश पैदल मार्ग पर पहले भी भूस्खलन और अन्य कारणों से कई श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा मार्ग पर पूरी सावधानी बरतें और मौसम को देखते हुए ही सफर करें।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Neeraj Verma
