मंडी जिले के औट टनल क्षेत्र में तेज बरसात से नाले उफान पर आ गए और मलबा बस्तियों में घुस गया। कई घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं। जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Neeraj Verma
