हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, कुल्लू जिले के शाला नाला में तड़के बादल फटने से मंडी और कुल्लू के कई इलाकों में भारी नुक्सान हुआ है, घरों और गाड़ियों में मलबा भर गया, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं सिरमौर में यमुना और बाता नदी उफान पर हैं, शिमला में सतलुज का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,
इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार को चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, हालांकि कल और परसों यानी मंगलवार व बुधवार को कोई अलर्ट जारी नहीं होगा, लेकिन 21 अगस्त से फिर से भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
( रिपोर्ट्स)
By Neeraj Verma
