मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के अधिकांश जिलों में 17 से 19 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बारिश की संभावना 60-80 प्रतिशत है।
लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बढ़ गया है।
नदी–नालों के उफान पर आने की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति जरूर जांच लें।
साथ ही नदी–नालों को पार करने की कोशिश न करें।
आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।
(रिपोर्ट्स)
By Pankaj Sharma
