हमीरपुर जिले के भौर गांव से दुखद खबर,
यहां 25 वर्षीय युवक निशांत शर्मा पुत्र विपन शर्मा ने 15 अगस्त की शाम किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,
परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एम्स रैफर कर दिया,
लेकिन शनिवार सुबह उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया,
बताया जा रहा है कि मृतक बी.फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था,
वहीं जाहू पुलिस चौकी प्रभारी फिरोज अख्तर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Neeraj Verma
