ऊना जिले के अंब थाना क्षेत्र की पंचायत अंदौरा लोअर से दुखद खबर,
यहां खेतों में चारा काटते समय जहरीले सांप ने 70 वर्षीय बुजुर्ग चमन लाल को डस लिया।
घर पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ी और परिजन उन्हें पहले सिविल अस्पताल और फिर होशियारपुर के निजी अस्पताल ले गए।
जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
मृतक पहले मिस्त्री का काम करते थे लेकिन उम्र बढ़ने पर अब घर पर ही रहते थे।
घटना की पुष्टि डीएसपी वसुधा वर्मा ने की है और पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Neeraj Verma
