शिमला में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विश्वविद्यालयों के हित में जो कदम उठाए वे सही थे,
हालांकि हाईकोर्ट ने उस पर स्टे दिया है और उसका आदर करना जरूरी है,
राज्यपाल ने कहा कि वह फैसला जनता पर छोड़ते हैं, नौणी और पालमपुर विश्वविद्यालयों के साथ क्या हुआ यह जनता खुद सोच-विचार कर समझ जाएगी।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अनुयायी हैं,
अटल जी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे और राजनीति में ईमानदारी का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया था,
आज हम सभी का कर्तव्य है कि उनके बताए मार्ग पर चलें और लोकतंत्र में राजनीति की श्रेष्ठता बनाए रखें।
राज्यपाल ने हालिया प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल की जनता का साहस देख मुझे खुशी हुई,
जिन सड़कों पर उन्हें चलने में डर लग रहा था वहां आम लोग तेज कदमों से आगे बढ़ते दिखे,
राहत सामग्री बांटते समय भी लोगों के मन में आपसी सम्मान और सहयोग देखने को मिला।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Neeraj Verma
