कांगड़ा जिले के भवारना थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की,
गश्त के दौरान बल्ला गांव के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा,
शक के आधार पर जब उसे पकड़ा गया और तलाशी ली गई तो 21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ,
आरोपी की पहचान दीपक ठाकरन निवासी गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई है,
मामले की पुष्टि थाना प्रभारी भवारना गुरदेव सिंह ने की है।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Pankaj Sharma
