स्वतंत्रता दिवस पर NHAI ने FASTag Annual Pass शुरू किया,
यह पास देशभर के चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल प्लाज़ा पर मान्य होगा,
सिर्फ प्राइवेट वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए उपलब्ध है, कमर्शियल वाहन इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे,
पास की कीमत व शर्तें
▪️ कीमत – ₹3,000
▪️ वैधता – 1 साल या 200 ट्रिप्स (जो पहले पूरा हो जाए)
पहले ही दिन मिला शानदार रिस्पॉन्स
15 अगस्त को शाम 7 बजे तक 1.4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने पास बुक और एक्टिवेट किया,
1.39 लाख ट्रांज़ैक्शन दर्ज हुए और कई यूजर्स को टोल शुल्क शून्य होने का SMS मिला,
कैसे करें एक्टिवेट?
▪ राजमार्गयात्रा (Rajmargyatra) ऐप पर जाएं
▪ Annual Toll Pass टैब में ‘Activate’ चुनें
▪ वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल डालकर OTP भरें
▪ ₹3,000 का भुगतान करें
▪ 2 घंटे में पास एक्टिव हो जाएगा
एक्टिवेशन से पहले वाहन का विवरण जांचें और केवल NHAI की आधिकारिक ऐप/वेबसाइट से ही पास खरीदें।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
