कमला नेहरू अस्पताल, शिमला में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अवसर पर बच्चों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू!मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की, जो घर-घर जाकर बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के हर बच्चे को पोलियो मुक्त रखना और समाज को एक सुरक्षित भविष्य देना है।
By Dhruv Sharma
