सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया है। चम्बा जिले के तीसा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को उसके पति और एक अन्य व्यक्ति द्वारा निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायर.ल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पति उसे लगातार फोन के माध्यम से प्रताड़ित कर रहा है और उसे डरा-धमका रहा है कि वह उसकी निजी तस्वीरें तथा वीडियो अन्य लोगों के बीच साझा कर देगा। इस शर्मनाक हरकत में एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जिसने पीड़िता को फोन करके बेहद अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
इस घटना के बाद से पीड़िता को लगातार अलग-अलग अज्ञात नंबरों से धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह अत्यधिक मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीने को मजबूर है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है। इस बीच पीड़िता ने जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र मैं सनसनी फैल दी है। लोगों यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि पति-पत्नी के पवित्र प्रेम के रिश्ते में आख़िर इस तरह की कड़वाहट कैसे आ सकती है कि कोई पति अपनी ही पत्नी के लिए इस तरह की घृणित सोच रखे?
Content Writer-Chanchala
