{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। उपमंडल पांवटा साहिब के बद्रीपुर चौक के पास बांगरण बाईपास पर रात करीब 10 बजे एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना खौफनाक था कि 25 वर्षीय ऋतिक पुंडीर (निवासी दुगाना) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ऋतिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Content Writer- Pushpa
