सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए HRTC (हिमाचल सड़क परिवहन निगम) तेजी से अपने बेड़े और बुनियादी ढांचे का कायाकल्प कर रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद बताया कि राज्यभर में ई-बसों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 34 स्टेशनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 21 स्थानों पर अगले एक महीने में काम पूरा हो जाएगा और बाकी 25 स्थानों पर प्रक्रिया जारी है। बस अड्डों और कार्यशालाओं में बनाए जा रहे ये चार्जिंग पॉइंट न केवल HRTC के आधुनिकीकरण पर जोर देते हैं, बल्कि यात्रियों को सस्ती, सुगम और हरित यात्रा का अनुभव भी प्रदान करेंगे।
Content Editor- Pushpa
