सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नाहन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव जरजा की 28 वर्षीय युवती, कुंजन शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उसे नाहन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मातम का माहौल छा गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि घरेलू मनमुटाव से उपजे तनाव के चलते युवती ने संभवतः यह गलत कदम उठाया है।हालांकि, पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और उसका कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
Content Writer- Pushpa
