हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक के प्रमुख निर्णय• आपदा प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान क्षति पर सहायता राशि 70,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये• आग से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 7 लाख रुपये का विशेष पैकेज• आपदा की स्थिति में हेलीकॉप्टर सेवाओं हेतु वायुसेना को 4.32 करोड़ रुपये स्वीकृत• राज्य में पंचायतों का पुनर्गठन• मनरेगा में 150 दिनों का रोजगार• रिटेनिंग वॉल निर्माण हेतु व्यक्तिगत कार्यों पर 2 लाख रुपये तक सहायता• स्वास्थ्य विभाग में 1000 रोगी मित्रों की नियुक्ति• पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबल पदों का सृजन और भरती• कंडाघाट और राजगढ़ में उप-अग्निशमन केंद्र, 46 पद और 4 फायर टेंडर स्वीकृत• जल शक्ति और पीडब्ल्यूडी में 150 जूनियर इंजीनियर (सिविल) जॉब ट्रेनी के रूप में• हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 9 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 73 पद स्वीकृत• टांडा मेडिकल कॉलेज में 27 सीनियर रेजिडेंट पद• नेरचौक मेडिकल कॉलेज में नई पुलिस पोस्ट और पदों की स्वीकृति• डिजिटल फॉरेंसिक सुविधा हेतु 5 नए पद• 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन• राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत 1000 टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने पर 40% सब्सिडी• एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का स्पेशल टास्क फोर्स में विलय, पंचायत स्तर पर एंटी-चिट्टा अभियान• सड़क सुरक्षा के लिए 10 इलेक्ट्रिक बाइक खरीद• बनखंडी में नया कानूनगो वृत्त• मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना का विस्तार, एनपीए दुकानदारों को 1 लाख रुपये सहायता• हमीरपुर कॉलेज को समर्पित विज्ञान महाविद्यालय में बदला जाएगा• सह-शैक्षिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाने का निर्णय• धर्मशाला, नादौन, चायलकोटी, टिक्कर में 4 वर्षीय एकीकृत बीएड कार्यक्रम शुरू• सरस्वती नगर कॉलेज में बीपीएड कार्यक्रम• फाइन आर्ट्स कॉलेज लोहराब में नए विषय, हरिपुर गुलेर कॉलेज को फाइन आर्ट्स कॉलेज में तब्दील करने का निर्णय• 805 स्कूल प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए डीपीसी की स्वीकृति
By Dhruv Sharma
