ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री और आईएएस सचिन शर्मा का विवाह समारोह ऊना में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विक्रमादित्य सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित विभिन्न दलों के अनेक नेता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सत्ता और विपक्ष दोनों ही पक्षों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे, जिसने राजनीतिक सौहार्द की विशेष झलक दिखाई।
सादगी और गरिमा से संपन्न इस समारोह में सभी ने नवविवाहित दम्पति को जीवनभर सुख, समृद्धि और प्रेमपूर्ण साथ की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नम आँखों से अपनी बेटी को विदा किया, जो सभी को भावुक कर देने वाला क्षण था।
नवदम्पति को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।
By Dhruv Sharma
