**जुब्बल ब्लॉक के झड़ग में माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अगले माह होने वाले देवता नागेश्वर जी के शांत महायज्ञ की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह ऐतिहासिक आयोजन 54 वर्षों बाद किया जा रहा है और इसमें करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। बुशहर क्षेत्र के लगभग 20 देवी-देवताओं को भी इस महायज्ञ में आमंत्रित किया गया है।शिक्षा मंत्री ने पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली, जल शक्ति, लोक निर्माण और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएँ मजबूत और समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पार्किंग, जल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था की सुचारू तैयारी पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।इस बैठक में ग्राम पंचायत झड़ग के प्रधान अशोक सारटा, बीडीसी सदस्य मुनीश शर्मा, काईना पंचायत के प्रधान रूपिन्दर ढालटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, नायब तहसीलदार जुब्बल, बीडीओ जुब्बल समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
By Dhruv Sharma
