रामपुर बुशहर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज 53.96 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।उन्होंने ग्राम पंचायत धरगौरा में 3.27 करोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, 1.78 करोड़ की पेयजल योजनाओं और 74.38 लाख की प्रवाह सिंचाई योजना का उद्घाटन किया।इसके साथ ही 89 लाख रुपये से निर्मित लोक निर्माण विभाग सराहन कार्यालय का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के अंतर्गत 25.76 करोड़ से ज्यूरी–सरांहन सड़क उन्नयन, 2.77 करोड़ की आईटीबीपी नोगली पेयजल योजना, 4.57 करोड़ की पेयजल सुदृढ़ीकरण योजनाएं, 1.19 करोड़ की सिंचाई योजना, 3 करोड़ की सीवरेज प्रणाली और 9.96 करोड़ की लागत से ननखड़ी में बनने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व बस अड्डे का शिलान्यास भी किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक नंद लाल और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
By Dhruv Sharma
