मंडी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित राहत वितरण समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने 4,914 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर प्रभावित परिवार को सुरक्षित रूप से बसाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी पीड़ित को बेघर नहीं रहने दिया जाएगा और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
By Dhruv Sharma
