ऊना (हरोली): हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा के विवाह उपरांत आज ऊना जिले के हरोली में “आशीर्वाद उत्सव” का आयोजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर राधास्वामी सत्संग डेरा व्यास के प्रमुख श्रद्धेय बाबा श्री गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी ने पधारकर नवयुगल को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। बाबा जी के दिव्य आगमन से यह क्षण और यह भूमि दोनों ही धन्य हो उठे।
साथ ही महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी एवं लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला जी ने भी उपस्थित होकर नवविवाहित युगल को अपना स्नेह व आशीष दिया।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा जी तथा महामहिम राज्यपाल दंपत्ति के स्नेहपूर्ण सान्निध्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
Bu Dhruv Sharma
