जिला कांगड़ा में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कांगड़ा के अंतर्गत लंज पुलिस चौकी की टीम ने एक इनोवा कार से 24 पेटियों में भरी 278 बोतलें देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।जानकारी के अनुसार, 21-22 अक्तूबर की रात सलाड़ी लिंक रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनोवा (HP 97-0721) को रोका। तलाशी लेने पर डिक्की में शराब की पेटियां मिलीं। आरोपी की पहचान होशियार सिंह (58), निवासी गांव बासा, तहसील नगरोटा सूरियां, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नाकाबंदी और औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
By Neeraj Verma
