चम्बा | भरमौर से मणिमहेश यात्रा के दौरान दम तोड़ चुके 5 श्रद्धालुओं के शव चम्बा एयरलिफ्ट किए गए थे, इनमें से 4 की पहचान कर परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि एक शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है और उसे शवगृह में रखा गया है, शवों की पहचान मनोज निवासी उत्तर प्रदेश, अजय धरा व हर्षित निवासी राजस्थान और सागर निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, सभी शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज चम्बा में कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया, बता दें कि मणिमहेश यात्रा में अब तक 17 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।
By Neeraj Verma
