हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। अलग-अलग जिलों से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं।
- सिरमौर (रोनहाट क्षेत्र) : थुंबाड़ी गांव में भूस्खलन से श्री नरेश पराशर का मकान खतरे में है, परिवार दहशत में जी रहा है।
- मंडी (सुन्यारधार क्षेत्र) : भारी बारिश से एक परिवार का आशियाना पूरी तरह ढह गया, परिवार बेघर हो गया।
- चंबा (भरमौर क्षेत्र) : तेज बारिश और भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हुए, सैकड़ों लोग प्रभावित हैं।
- हमीरपुर : भारी बारिश से एक परिवार का घर जमींदोज हो गया, परिवार सुरक्षित निकल आया लेकिन सब कुछ मलबे में दब गया।
- शिमला (कोटखाई, खनेटी क्षेत्र, चोल गांव) : मकान गिरने से श्रीमती कालावती पत्नी श्री बलम सिंह की दबकर मृ*त्यु हो गई, तहसीलदार ललित कुमार ने घटना की पुष्टि की।
- शिमला (जुन्गा के डुबलू गांव) : भूस्खलन से पिता-पुत्री की मौत हो गई।
- शिमला (जुब्बल क्षेत्र) : भूस्खलन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।
By Neeraj Verma
