शिमला ज़िले की कोटी पंचायत के बाग कोटला गांव में बीती रात भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ। इस हादसे में स्थानीय निवासी मोहन लाल शर्मा की गौशाला मलबे की चपेट में आ गई। गौशाला पूरी तरह दबने से भीतर बंधी तीन गौ माताओं की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे, जिससे गौशाला कुछ ही पलों में ढह गई। सुबह होते ही लोगों ने मलबा हटाने की कोशिश की लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।
ईश्वर दिवंगत गौ माताओं की आत्मा को शांति दे।
By Neeraj Verma
