चंबा ज़िले के बसोधन पंचायत के बसोधन गांव से एक दर्दनाक खबर आई है। शायद ईश्वर को यही मंज़ूर था। किसे पता था कि ये दो भाई-बहन बंदना और राहुल इस साल आख़िरी बार राखी मनाएँगे। घर के पास टहलते समय भारी भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। यह दिल तोड़ देने वाली घटना है। दोनों भाई-बहन अपने मिलनसार स्वभाव और प्रेमपूर्ण व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।
By Neeraj Verma
