हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हेलीकॉप्टर से चंबा पहुँचे। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का उन्होंने हवाई और जमीनी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हालात का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता सामग्री वितरण की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
चंबा पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों की सड़क, बिजली, पानी और संचार सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि राहत और पुनर्वास कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुँचाने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर विशेष जोर दिया।
इस मौके पर उन्होंने प्रभावित लोगों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
By Neeraj Verma
