आज भी भाजपा ने सदन से किया वॉकआउट, सदन में हिमाचल की उद्योग स्थिति पर लगे सवालों के बीच हुआ आरोप–प्रत्यारोप.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव हिमाचल की जमीनें दीं.
वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से निवेशक प्रदेश छोड़कर जा रहे हैं,
इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा:
सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दिल्ली AIIMS के स्तर तक लाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष को मिलकर काम करना होगा.
सदन में कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा द्वारा लाए गए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष ने यह कहते हुए खारिज किया कि इसमें नियमों का हवाला नहीं दिया गया है.
इस पर सुधीर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है कि वह सभी कमियां पूरी कर दोबारा प्रस्ताव पेश करेंगे।
By Neeraj Verma
