शिमला: आज मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया, इस बार मुद्दा नौकरियों से जुड़ी ट्रेनी पॉलिसी रही,
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि केवल कॉन्ट्रैक्ट शब्द हटाकर ट्रेनी शब्द लाया गया है, बाकी नियम पहले जैसे ही हैं,
सत्र के दौरान जगत सिंह नेगी और जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, नेगी ने कहा कि सदन जयराम ठाकुर की मर्जी से नहीं चलेगा, वहीं विपक्ष ने जगत सिंह नेगी का बहिष्कार करने की बात कही।
By Neeraj Verma
