सिरमौर जिले के पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है,
गश्त के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर लदा 24.6 किलो डोडा (अफीम) बरामद किया,
हालांकि आरोपी पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर यमुना किनारे की तरफ भाग निकला,
मामला शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे का बताया जा रहा है जब पांवटा पुलिस टीम विश्वकर्मा चौक के पास गश्त कर रही थी,
सूचना मिली थी कि हरियाणा निवासी व्यक्ति नशे की खेप लेकर पांवटा की तरफ आ रहा है,
जैसे ही बाइक (नंबर HR 02AV-9043) कुल्हाल से पांवटा की ओर आती दिखी तो पुलिस ने घेराबंदी की,
लेकिन चालक बाइक गिराकर मौके से फरार हो गया,
बाइक पर बंधे कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें डोडा पाया गया जिसका वजन 24.645 किलो निकला,
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है,
एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
(मीडिया रिपोर्ट्स)
By Pankaj Sharma
