दर्दनाक हादसा, दरबोग पंचायत में मां-बेटी की खड्ड में बह जाने से मौत!
शिमला के दरबोग पंचायत के पराड़ी गांव में खेतों की रखवाली के दौरान खड्ड में बह जाने से लीलावती जी (40) और उनकी बेटी शीतल (10) का असामयिक निधन हुआ है, यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
अनिरुद्ध सिंह ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हम इस कठिन समय में शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति मिले।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे
