प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे और उनका स्वागत किया।
मोदी ने सबसे पहले आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात की और उनका दुख-दर्द साझा किया। मुलाक़ात करने वालों में 11 महीने की बच्ची नीतिका भी शामिल रही, जिसने मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में 30 जून और 1 जुलाई की मध्यरात्रि आई बाढ़ में अपने माता-पिता को खो दिया था, लेकिन वह खुद चमत्कारिक रूप से बच गई।
गग्गल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री ने करीब एक घंटे तक बैठक की। इस दौरान अलग-अलग प्रस्तुतियाँ रखी गईं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा से हुए भारी नुकसान का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। इसके बाद भाजपा नेताओं के साथ भी अलग बैठक की गई।

प्रधानमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया और फिर 1500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहे। लोगों में इस राहत पैकेज को लेकर संतोष और उम्मीद दोनों दिखाई दी।
By Sach Himachal