अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिमाचल को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। होटल पीटरहॉफ में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान “उल्लास मेले” का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और साक्षरता को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है।
लेकिन इसी बीच, कर्मचारियों ने हायर ग्रेड पे अधिसूचना को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने सचिवालय और होटल पीटरहॉफ दोनों जगह घेराव किया और नारेबाजी की। उनका कहना था कि इस अधिसूचना से उनकी सैलरी में कटौती हो सकती है।
सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि हायर ग्रेड पे से जुड़ी अधिसूचना जल्द वापस ली जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार कभी भी कर्मचारियों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगी।
इस तरह, एक ही दिन हिमाचल ने साक्षरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और कर्मचारियों के लंबे समय से चले आ रहे मसले पर भी राहत की किरण नज़र आई।
By Neeraj Verma
