सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो बनाने वाले फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड प्रबंधन का मानना है कि बिजली के खंभों और लाइव लाइनों पर काम करते समय वीडियो बनाना सुरक्षा मानकों के खिलाफ है, जिससे कर्मचारियों का ध्यान भटक सकता है और गंभीर हादसे हो सकते हैं। इसी जोखिम को देखते हुए सभी अतिरिक्त अधीक्षण और वरिष्ठ अधिशासी अभियंताओं को आदेश जारी कर इस तरह की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Content Editor- Vijay
