कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जहाँ काली नाला के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चला रहे युवक की जान चली गई है।हादसा उस समय हुआ जब ऑल्टो कार (HP-49-1290) काली नाला के पास से गुजर रही थी। कार के खाई में गिरते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकाला। घायल की पहचान जितेंद्र कुमार (पुत्र मान सिंह), निवासी सेरी जिभी के रूप में हुई है।घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए बंजार अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रैफर कर दिया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; कुल्लू ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने घावों के ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
By Dhruv Sharma
